पंडारक: शनिवार से स्कूलों में बच्चों को मिली गर्मी की छुट्टी, पंडारक प्रखंड में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का भी आयोजन
Pandarak, Patna | May 31, 2025 शनिवार से बिहार के तमाम सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी दे दी गई। इसी क्रम में पंडारक प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तरौना में शिक्षकों द्वारा एक विशेष पहल के तहत शिक्षक आदर्श अनिकेत के नेतृत्व में अन्य शिक्षकों के सहयोग से सभी बच्चों के बीच गृहकार्य के लिए विशेष गृहकार्य पुस्तिका का वितरण किया गया वहीं अभिभावक और शिक्षक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।