ओबीसी महासभा ने की
थाना प्रभारी कुण्डीपुरा को हटाने की मांग
छिंदवाड़ा: 22.08.26 - ओबीसी महासभा छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन पे्रषित कर थाना प्रभारी कुण्डीपुरा महेन्द्र भगत एवं उनके दो सहायक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल के द्वारा विगत् दिनों अधिवक्ता कलंदर कादरी एवं पवन वर्मा के साथ की गई अभद्रता एवं गाली-गलौच को लेकर इसकी निष्पक्ष जांच कर इनका तत्काल अन्यत्र स्थानान्तरण करने की मांग की है । उन्होनें बताया कि थाना प्रभारी महेन्द्र भगत जो विगत लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ है, इनके विरूद्ध पूर्व मे भी कई शिकायतें सामने आयी है और इनके द्वारा पीड़ित पक्ष की कोई सुनवायी नहीं की जाती और न ही रिपोर्ट लिखी जाती, हमेशा ही पीड़ितों को शिकायत लिखने के लिये घंटो थाने मंे बिठाकर रखा जाता है, एवं उनके साथ ही अभद्र व्यवहार किया जाता है और अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जाता है, जिससे क्षेत्र में थाना प्रभारी के विर�