शिवहर: ताजपुर में 11 वर्षीय बच्चा की हत्या कर शव को नाला में फेंका नाला, जांच में जुटी पुलिस
नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर में 11 वर्षीय बच्चा का शव पुलिस ने बरामद किया है. एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ताजपुर बॉडर के पास नाला से एक शव बरामद किया है. जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर में भेज दिया है. घटनास्थल पर एसडीपीओ अनिल कुमार व एफएसएल की टीम पहुँचकर जांच में जुट गई है. उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की गई है।