बख्तियारपुर: पूर्व विवाद में मारपीट के दौरान घायल चक दौलत निवासी की मौत, डीएसपी ने की घटना की जांच
पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट की घटना में जख्मी हुए बख्तियारपुर के चक दौलत निवासी भूषण चौधरी की पटना में सोमवार की अहले सुबह ईलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। इसके बाद मामले की जानकारी जैसे ही डीएसपी अभिषेक को मिली दलबल के साथ पीड़ित परिवार के घर सुबह 11 बजे पहुंच आक्रोशित परिजनों को समझाते बुझाते दिखे।