बख्तियारपुर: सालिमपुर थाना परिसर में CO की निगरानी में 2000 लीटर देशी और विदेशी शराब नष्ट की गई
शनिवार की संध्या 5 बजे सालिमपुर थाना परिसर में बख्तियारपुर रेल थाना,फतुहा रेल पीपी,ख़ुशरुपुर रेल पीपी क्षेत्र अंतर्गत ट्रेनों और प्लेटफ़ॉर्म पर रेल पुलिस द्वारा तथा बख्तियारपुर,अथमलगोला और सालिमपुर थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी कर बरामद किए गए 2000 लीटर देशी एवं विदेशी शराब विनष्ट किया गया।