बख्तियारपुर: सालिमपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा
सालिमपुर पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर पूर्व के हत्या के प्रयास मामले में फरार दो आरोपित को थाना क्षेत्र के ग्यासपुर महाजी और रूपस मरुआही से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र से पूर्व के हत्या के प्रयास मामले में फरार दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया था जिसे शनिवार की दोपहर 12 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।