बख्तियारपुर: चक दौलत में पूर्व विवाद में 30 वर्षीय युवक को मारपीट कर घायल किया, गंभीर हालत में पटना रेफर
रविवार की रात्रि करीब 9 बजे सालिमपुर थाना अंतर्गत चक दौलत गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में गांव के हीं कुछ लोगों ने भूषण चौधरी नामक 30 वर्षीय युवक को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद जख्मी युवक को उसके परिजनों ने आनन फानन में इलाज हेतु बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर दिया।