चौसा: बक्सर के बनारपुर में दिनदहाड़े बुलेट चोरी, सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद
Chausa, Buxar | May 12, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव में दिनदहाड़े बाइक चोरी से सनसनी फैल गई। चोर घर के दरवाजे पर खड़ी रॉयल एनफील्ड बुलेट लेकर फरार हो गए। पीड़ित आकाश कुमार यादव ने मंगलवार को 5:00 बजे संध्या मे बताया कि सुबह करीब 10:55 बजे उन्होंने अपनी काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल शर्मा तिवारी के दरवाजे के सामने खड़ी की थी। खाना खाने घर जाने के बाद लौटने पर बाइक गायब मिली