गभाना: गभाना तहसील में एसडीएम ने बीएलओ व सुपरवाइजरों के साथ बैठक की, मतदाता सूची की विसंगतियों को सुधारने के दिए निर्देश
गभाना तहसील सभागार में गुरुवार को दोपहर 12 बजे एसडीएम हरिश्चंद्र ने बरौली विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के सत्यापन और उसमें दर्ज विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।