लखीसराय: बड़हिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव में सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के शव को रविवार की पूर्वाह्न 10:15 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक की पहचान पहाड़पुर गांव निवासी रामरक्षा सिंह के 68 वर्षीय पुत्र परमानंद सिंह के रूप में की गई