हलसी: हलसी प्रखंड के कैंदी पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन, जिला प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा
हलसी प्रखंड के कैंदी पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को उप विकास आयुक्त सुमित कुमार के अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ. यहां अपराह्न 12 बजे बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सह प्रभारी मंत्री लखीसराय सुनील कुमार द्वारा शिविर का जायजा लिया गया. मंत्री ने लोगों की समस्याएं,शिकायतें एवं सुझाव की जानकारी प्राप्त की और उसके निष्पादन का निर्देश दिए.