सिनावा गांव से मारपीट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
परवलपुर थाना पुलिस ने सिनावा गांव से मारपीट मामले में एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. परवलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने मंगलवार की दोपहर 1.15 बजे यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मारपीट के इस आरोपी व्यक्ति को मंगलवार की दोपहर 1.45 बजे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.