परवलपुर प्रखंड में 1 दिसंबर को पैक्स चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा
परवलपुर प्रखंड में 1 दिसंबर को पैक्स चुनाव हेतू सुबह 7 बजे से संध्या 4.30 बजे तक मतदान होगा. परवलपुर प्रखंड की बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी कामाक्षी श्रीवास्तव ने शनिवार की दोपहर 2.15 बजे यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी है.