परवलपुर थाना पुलिस ने बड़ी मठ गांव से नशे की हालत में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
परवलपुर थाना पुलिस ने बड़ी मठ गांव से गुरूवार की रात करीब 9.30 बजे नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. परवलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा मेडिकल जांच में अलकोहल सेवन की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज कर उसे शुक्रवार की दोपहर 12.45 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.