परवलपुर में पैक्स चुनाव की मतगणना पूरी, परिणाम घोषित
परवलपुर में पैक्स चुनाव के लिये सोमवार की देर संध्या करीब 7.30 बजे तक मतणगना कार्य समाप्त हो गया जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये. चुनाव परिणाम में अलावा पंचायत पैक्स से लगातार तीसरी बार राजीव रंजन निर्वाचित किये गये. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कामाक्षी श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी.