भीलवाड़ा: एमजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने मेडिकल स्टाफ पर एफआईआर की मांग, कार्रवाई न होने पर अनशन की चेतावनी
भीलवाड़ा जिले के महात्मा गांधी अस्पताल के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में प्रसूता की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतका के परिजनों ने बुधवार को भीमगंज थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर अस्पताल के चिकित्सको व मेडिकल स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट के बाहर