बबेरू: मरका पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से ₹2150 व ताश के पत्ते बरामद
Baberu, Banda | Nov 11, 2026 बाँदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मरका थाना पुलिस के द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है,इनके कब्जे से 2150 रुपए एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं, जिनके खिलाफ मरका थाने में कार्यवाही की गई है।