Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

उफनती सकुल नदी में जानलेवा सफर, जोखिम उठाकर नदी पार कर रहे ग्रामीण और वाहन चालक लालपुर के पास तेज बहाव के बीच लोगों ने किया नदी पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल डिंडौरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच शहपुरा विकासखंड के लालपुर गांव के पास स्थित सकुल नदी उफान पर है। इसके बावजूद ग्रामीण और वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते नजर आ रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बारिश के कारण सकुल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी तेज बहाव के साथ बह रही है। वायरल वीडियो में कुछ लोग मोटरसाइकिल और अन्य वाहन लेकर उफनती नदी को पार करने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कई ग्रामीण पैदल ही पानी के बीच से निकलते नजर आ रहे हैं। ऐसे हालात में मामूली चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी के उफान पर होने के बावजूद कई लोग जल्दबाजी में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और जोखिम वाले स्थानों पर लोगों की आवाजाही रोकने की मांग की है। बरसात के मौसम में नदियों और पुल-पुलियों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग समय-समय पर लोगों से उफनती नदी, नालों और जलमग्न पुलों को पार नहीं करने की अपील करता रहा है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि कुछ मिनटों की जल्दबाजी किसी परिवार के लिए जीवनभर का दुख बन सकती है। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और जलभराव या तेज बहाव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें। #Dindori #Shahpura #Lalpur #SakulRiver #HeavyRain #Monsoon2026 #FloodAlert #RiverInSpate #StaySafe #RoadSafety #MadhyaPradesh #BreakingNews #DindoriNews #JansamparkDigital #ViralVideo #WeatherAlert #PublicSafety #RainUpdate #FlashFlood #ViralNews

Dindori, Dindori | Jul 29, 2026

MORE NEWS

अजब है व्यवस्था! सरपंच फरियादी बनी, गांव आज भी प्यासा

डिंडौरी कहते हैं "हर घर जल" सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन डिंडौरी जिले के अमरपुर जनपद की ग्राम पंचायत सक्का में यह नारा शायद फाइलों तक ही सीमित रह गया है। यहां लगभग बीते दो वर्षों से नल-जल योजना बंद पड़ी है, और ग्रामीण आज भी नदी, कुएं और तालाब के दूषित पानी से अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि शिकायत कोई आम ग्रामीण नहीं, बल्कि खुद ग्राम पंचायत की महिला सरपंच कर रही हैं। यानी जिस जनप्रतिनिधि को गांव की समस्याओं के समाधान के लिए चुना गया, वही अब दफ्तर-दफ्तर गुहार लगाने को मजबूर है।

कहानी की शुरुआत सड़क निर्माण से हुई। सड़क बनी या नहीं, यह अलग सवाल है, लेकिन निर्माण कंपनी ने नल-जल योजना की पाइपलाइन जरूर तोड़ दी। इसके बाद शुरू हुआ शिकायतों का अंतहीन सफर। आवेदन दिए गए, निवेदन किए गए, अधिकारियों के चक्कर लगाए गए, कलेक्टर तक गुहार पहुंची। इस बीच अधिकारी बदलते रहे, कलेक्टर बदलते रहे, लेकिन सक्का की किस्मत नहीं बदली। पाइपलाइन आज भी टूटी है और नल आज भी सूखे हैं।

सरपंच का कहना है कि गांव के लोग मजबूरी में दूषित पानी पी रहे हैं। बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की नींद अब तक नहीं टूटी। शायद किसी बड़े हादसे या बीमारी के इंतजार में पूरा सिस्टम मौन है।

विडंबना देखिए... एक ओर स्वच्छ पेयजल, जल जीवन मिशन और विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, दूसरी ओर सक्का के लोग आज भी प्रकृति के भरोसे अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ऐसा लगता है कि योजनाओं का पानी गांव तक नहीं, केवल सरकारी रिपोर्टों तक ही पहुंच पाया है।

अब सवाल यह है कि जब एक निर्वाचित महिला सरपंच की आवाज़ दो साल तक अनसुनी रह सकती है, तो आम ग्रामीण की शिकायतों का क्या हाल होगा? क्या प्रशासन की प्राथमिकताओं में यह गांव शामिल है, या फिर यह भी उन फाइलों में दबा रहेगा जिन पर सिर्फ "शीघ्र कार्रवाई की जाए" लिखकर आगे बढ़ा दिया जाता है?

फिलहाल सक्का के ग्रामीणों को इंतजार है—न किसी नए वादे का, न किसी नए शिलान्यास का। इंतजार सिर्फ उस दिन का है, जब उनके गांव के सूखे नलों में दोबारा पानी बहेगा।

#Dindori #Sakka #NalJalYojana #HarGharJal #JalJeevanMission #WaterCrisis #GroundReality #MPNews #MadhyaPradesh #RuralIndia #VillageIssues #PublicVoice #Accountability #BreakingNews #JansamparkDigital #ViralNews

अजब है व्यवस्था! सरपंच फरियादी बनी, गांव आज भी प्यासा डिंडौरी कहते हैं "हर घर जल" सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन डिंडौरी जिले के अमरपुर जनपद की ग्राम पंचायत सक्का में यह नारा शायद फाइलों तक ही सीमित रह गया है। यहां लगभग बीते दो वर्षों से नल-जल योजना बंद पड़ी है, और ग्रामीण आज भी नदी, कुएं और तालाब के दूषित पानी से अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि शिकायत कोई आम ग्रामीण नहीं, बल्कि खुद ग्राम पंचायत की महिला सरपंच कर रही हैं। यानी जिस जनप्रतिनिधि को गांव की समस्याओं के समाधान के लिए चुना गया, वही अब दफ्तर-दफ्तर गुहार लगाने को मजबूर है। कहानी की शुरुआत सड़क निर्माण से हुई। सड़क बनी या नहीं, यह अलग सवाल है, लेकिन निर्माण कंपनी ने नल-जल योजना की पाइपलाइन जरूर तोड़ दी। इसके बाद शुरू हुआ शिकायतों का अंतहीन सफर। आवेदन दिए गए, निवेदन किए गए, अधिकारियों के चक्कर लगाए गए, कलेक्टर तक गुहार पहुंची। इस बीच अधिकारी बदलते रहे, कलेक्टर बदलते रहे, लेकिन सक्का की किस्मत नहीं बदली। पाइपलाइन आज भी टूटी है और नल आज भी सूखे हैं। सरपंच का कहना है कि गांव के लोग मजबूरी में दूषित पानी पी रहे हैं। बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की नींद अब तक नहीं टूटी। शायद किसी बड़े हादसे या बीमारी के इंतजार में पूरा सिस्टम मौन है। विडंबना देखिए... एक ओर स्वच्छ पेयजल, जल जीवन मिशन और विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, दूसरी ओर सक्का के लोग आज भी प्रकृति के भरोसे अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ऐसा लगता है कि योजनाओं का पानी गांव तक नहीं, केवल सरकारी रिपोर्टों तक ही पहुंच पाया है। अब सवाल यह है कि जब एक निर्वाचित महिला सरपंच की आवाज़ दो साल तक अनसुनी रह सकती है, तो आम ग्रामीण की शिकायतों का क्या हाल होगा? क्या प्रशासन की प्राथमिकताओं में यह गांव शामिल है, या फिर यह भी उन फाइलों में दबा रहेगा जिन पर सिर्फ "शीघ्र कार्रवाई की जाए" लिखकर आगे बढ़ा दिया जाता है? फिलहाल सक्का के ग्रामीणों को इंतजार है—न किसी नए वादे का, न किसी नए शिलान्यास का। इंतजार सिर्फ उस दिन का है, जब उनके गांव के सूखे नलों में दोबारा पानी बहेगा। #Dindori #Sakka #NalJalYojana #HarGharJal #JalJeevanMission #WaterCrisis #GroundReality #MPNews #MadhyaPradesh #RuralIndia #VillageIssues #PublicVoice #Accountability #BreakingNews #JansamparkDigital #ViralNews

Dindori, Dindori | Jul 29, 2026

जिला अस्पताल में बढ़ा विवाद: नर्सिंग अधिकारियों ने निलंबन के खिलाफ खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की मांग

'निरंतर सेवा का मिला फल अपमान' का आरोप, सीसीटीवी जांच और कार्रवाई निरस्त करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

जिला चिकित्सालय डिंडौरी में मरीज के उपचार से जुड़े विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। आपातकालीन कक्ष में भर्ती एक मरीज के उपचार के दौरान मिनरल वाटर का उपयोग किए जाने के वायरल वीडियो के बाद निलंबित की गई नर्सिंग ऑफिसर के समर्थन में जिला अस्पताल के नर्सिंग अधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर पुनर्विचार और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ज्ञापन में नर्सिंग अधिकारियों ने कहा कि 22 जुलाई 2026 को आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में भर्ती मरीज के उपचार के दौरान चिकित्सक के निर्देशानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य किया गया था। उनका दावा है कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई, लेकिन बिना उनका पक्ष सुने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया, जिससे पूरे नर्सिंग स्टाफ का मनोबल प्रभावित हुआ है।

नर्सिंग अधिकारियों ने मांग की है कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष पड़ताल कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उनका कहना है कि इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि उपचार चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुरूप किया गया था।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सिविल सर्जन द्वारा नर्सिंग स्टाफ को डॉक्टरों के निर्देश के बिना मरीजों का उपचार नहीं करने की बात कही गई, जबकि संबंधित उपचार चिकित्सक के निर्देश पर ही किया गया था।

नर्सिंग अधिकारियों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्यायसंगत निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे।

गौरतलब है कि इस मामले में वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने संबंधित नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित किया था। अब नर्सिंग स्टाफ खुलकर उनके समर्थन में सामने आ गया है, जिससे जिला अस्पताल का यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

#Dindori #DistrictHospital #NursingStaff #Healthcare #MadhyaPradesh #HospitalControversy #BreakingNews #JansamparkDigital #MedicalNews #DindoriNews

जिला अस्पताल में बढ़ा विवाद: नर्सिंग अधिकारियों ने निलंबन के खिलाफ खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की मांग 'निरंतर सेवा का मिला फल अपमान' का आरोप, सीसीटीवी जांच और कार्रवाई निरस्त करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी जिला चिकित्सालय डिंडौरी में मरीज के उपचार से जुड़े विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। आपातकालीन कक्ष में भर्ती एक मरीज के उपचार के दौरान मिनरल वाटर का उपयोग किए जाने के वायरल वीडियो के बाद निलंबित की गई नर्सिंग ऑफिसर के समर्थन में जिला अस्पताल के नर्सिंग अधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर पुनर्विचार और निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में नर्सिंग अधिकारियों ने कहा कि 22 जुलाई 2026 को आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में भर्ती मरीज के उपचार के दौरान चिकित्सक के निर्देशानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य किया गया था। उनका दावा है कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई, लेकिन बिना उनका पक्ष सुने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया, जिससे पूरे नर्सिंग स्टाफ का मनोबल प्रभावित हुआ है। नर्सिंग अधिकारियों ने मांग की है कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष पड़ताल कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उनका कहना है कि इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि उपचार चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुरूप किया गया था। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सिविल सर्जन द्वारा नर्सिंग स्टाफ को डॉक्टरों के निर्देश के बिना मरीजों का उपचार नहीं करने की बात कही गई, जबकि संबंधित उपचार चिकित्सक के निर्देश पर ही किया गया था। नर्सिंग अधिकारियों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्यायसंगत निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। गौरतलब है कि इस मामले में वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने संबंधित नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित किया था। अब नर्सिंग स्टाफ खुलकर उनके समर्थन में सामने आ गया है, जिससे जिला अस्पताल का यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। #Dindori #DistrictHospital #NursingStaff #Healthcare #MadhyaPradesh #HospitalControversy #BreakingNews #JansamparkDigital #MedicalNews #DindoriNews

Dindori, Dindori | Jul 29, 2026

*जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

*जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश*

      कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 49 आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहै।
       जनसुनवाई में एकीकृत माध्यमिक शाला धमनी में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में भर्ती प्रक्रिया की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में कार्यरत रसोइया मंजूलता, सिया बाई एवं दुर्गी बाई बर्मन ने माह जनवरी 2026 से मई 2026 तक का लंबित मानदेय भुगतान कराए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदिकाओं ने बताया कि मानदेय का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने संबंधित विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
        ग्राम मूसामुण्डी के ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि गांव के आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र भवन विहीन हैं तथा दोनों केन्द्र कच्चे भवनों में संचालित हो रहे हैं, जहां बच्चों के लिए शौचालय एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत कराने की मांग की। इस पर संबंधित विभाग को आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच द्वारा सामुदायिक शौचालय के सामने स्थापित टीनशेड यात्री प्रतीक्षालय को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किया गया। वहीं ग्राम मैनपुरी नीचे टोला के ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि 13 जुलाई 2026 से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे आमजन को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग को प्रकरण में तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए।
       जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तथयों के आधार पर जांच कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों से कहा गया कि आवेदकों की समस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। जिला प्रशासन ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित कर शासन की जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है।

#Dindori #PublicHearing #GoodGovernance #CitizenServices #PublicGrievances #DistrictAdministration #TransparentGovernance #TimeBoundAction #MadhyaPradesh #JanSampark

*जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश* *जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश* कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 49 आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहै। जनसुनवाई में एकीकृत माध्यमिक शाला धमनी में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में भर्ती प्रक्रिया की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में कार्यरत रसोइया मंजूलता, सिया बाई एवं दुर्गी बाई बर्मन ने माह जनवरी 2026 से मई 2026 तक का लंबित मानदेय भुगतान कराए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदिकाओं ने बताया कि मानदेय का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने संबंधित विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम मूसामुण्डी के ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि गांव के आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र भवन विहीन हैं तथा दोनों केन्द्र कच्चे भवनों में संचालित हो रहे हैं, जहां बच्चों के लिए शौचालय एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत कराने की मांग की। इस पर संबंधित विभाग को आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच द्वारा सामुदायिक शौचालय के सामने स्थापित टीनशेड यात्री प्रतीक्षालय को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किया गया। वहीं ग्राम मैनपुरी नीचे टोला के ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि 13 जुलाई 2026 से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे आमजन को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग को प्रकरण में तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तथयों के आधार पर जांच कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों से कहा गया कि आवेदकों की समस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। जिला प्रशासन ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित कर शासन की जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है। #Dindori #PublicHearing #GoodGovernance #CitizenServices #PublicGrievances #DistrictAdministration #TransparentGovernance #TimeBoundAction #MadhyaPradesh #JanSampark

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

*कलेक्टर के निर्देश पर मेकलसुता नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण, निर्धारित मानकों के अनुरूप मिली व्यवस्थाएं*

           कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार मंगलवार 28 जुलाई को मेकलसुता नर्सिंग कॉलेज, डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा सहायक पेंशन अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान संस्थान में संचालित विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रमों एवं उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण किया गया।
           निरीक्षण के दौरान कॉलेज की लाइब्रेरी, प्रैक्टिकल लैब, कक्षाओं तथा अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण किया गया। जांच में संस्थान की व्यवस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाई गईं। अधिकारियों ने उपलब्ध अभिलेखों एवं दस्तावेजों का भी परीक्षण कर आवश्यक जानकारी का सत्यापन किया।
           निरीक्षण उपरांत निर्धारित प्रपत्र के अनुसार दस्तावेजों सहित विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण समय-समय पर किए जाते हैं।

#MedicalStoreInspection lectorDirectives #NursingEducation #QualityAssurance #Dindori #PublicRelations #MekalsutaNursingCollege #JanSampark

*कलेक्टर के निर्देश पर मेकलसुता नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण, निर्धारित मानकों के अनुरूप मिली व्यवस्थाएं* कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार मंगलवार 28 जुलाई को मेकलसुता नर्सिंग कॉलेज, डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा सहायक पेंशन अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान संस्थान में संचालित विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रमों एवं उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज की लाइब्रेरी, प्रैक्टिकल लैब, कक्षाओं तथा अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण किया गया। जांच में संस्थान की व्यवस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाई गईं। अधिकारियों ने उपलब्ध अभिलेखों एवं दस्तावेजों का भी परीक्षण कर आवश्यक जानकारी का सत्यापन किया। निरीक्षण उपरांत निर्धारित प्रपत्र के अनुसार दस्तावेजों सहित विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण समय-समय पर किए जाते हैं। #MedicalStoreInspection lectorDirectives #NursingEducation #QualityAssurance #Dindori #PublicRelations #MekalsutaNursingCollege #JanSampark

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026