रुड़की डबल मर्डर का खुलासा: आरोपी भाई का कबूलनामा, संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक बना हत्या की वजह..
पुलिस पूछताछ में आरोपी विवेक उर्फ विक्की ने बताया कि उसका अपनी बहनों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसके साथ ही उसे अपनी बहनों के चरित्र को लेकर भी शक था। इसी विवाद और शक के चलते उसने दोनों बहनों की गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के बयान की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।