#रक्षाबंधन पर बहनों ने विधायक विनोद कंडारी को बांधी राखी, स्नेह से हुए अभिभूत
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की बहनों ने पहुंचकर विधायक विनोद कंडारी को राखी बांधी। बहनों के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से कार्यक्रम में आत्मीयता का माहौल बना रहा।
बहनों ने राखी बांधकर विधायक कंडारी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान विधायक ने सभी बहनों का आभार जताते हुए कहा कि उनका प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय रावत सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं। बहनों में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
#RakshaBandhan #Devprayag #VinodKandari #Uttarakhand #BJP #Rakhi #PauriGarhwal
Pauri, Garhwal | Aug 26, 2026