#भावनाओं से जुड़ा रक्षाबंधन, पौड़ी में बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
#मंडल मुख्यालय पौड़ी में पूर्व आईएएस सुंदरलाल मुयाल की ओर से आयोजित रक्षाबंधन सूत्र कार्यक्रम में सैकड़ों बहनों ने पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को रक्षा सूत्र बांधा।
इस अवसर पर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और अपनत्व का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि समाज में कई बहनें ऐसी हैं, जिनके भाई नहीं हैं या जो देश की सीमाओं पर तैनात हैं। ऐसे आयोजनों से उन्हें भाई के स्नेह और अपनापन महसूस करने का अवसर मिलता है।
गणेश गोदियाल ने सभी बहनों का आभार जताते हुए कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और वचन का पर्व है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#पौड़ी #रक्षाबंधन #रक्षासूत्र #गणेशगोदियाल #RakshaBandhan #Pauri
Pauri, Garhwal | Aug 26, 2026