पंचकूला में दिल दहलाने वाली वारदात:
*तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची को पत्थर-गमले से पीटा, PGI रेफर*,
गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर, 40 घंटे बाद बच्ची को आया होश
*8 साल के बच्चे ने ईंटे गमले उठाकर 6 साल की बच्ची को स्कूल में जान से मारने की नियत से किया हमला,
सेक्टर-20 के संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची पर बेरहमी से हमला किया, बेहोश होने के बाद भी घसीटता रहा। , पुलिस जांच में जुटी।
8 साल के राक्षस रूपी बच्चे ने इस बच्ची का क्या हाल कर दिया 😭
यह पंचकुला के सेक्टर-20 के शहीद मेजर अनुज राजपूत गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Sanskriti Model School) की घटना से जुड़ी उसी पीड़िता का वीडियो है।
28 अक्टूबर 2026 को स्कूल में KG की करीब 6 साल की बच्ची पर तीसरी कक्षा के 8 साल के लड़के ने हमला किया।
लड़के ने उसे बाल पकड़कर घसीटा, सिर बेंच/डेस्क पर पटका, और पत्थर, ईंट तथा गमले से सिर और चेहरे पर वार किए। CCTV में हमला कैद हुआ है।
बच्ची बेहोश और गंभीर रूप से घायल हुई (सिर पर टांके, नाक में फ्रैक्चर)। पहले स्थानीय अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल सेक्टर-6) ले जाई गई, फिर PGIMER चंडीगढ़ रेफर की गई है।
ईश्वर प्यारी बिटिया रानी को जल्दी पूरी तरह अच्छा कर दे🙏🏽
Jalaun, Jalaun | Nov 1, 2026