*जालौन में उत्साह के साथ मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, पुलिस लाइन से पटेल चौराहे तक निकाली गई भव्य 'रन फॉर यूनिटी' (राष्ट्रीय एकता दौड़)-*
31 अक्टूबर 2026: लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज जनपद जालौन में "राष्ट्रीय एकता दिवस" (National Unity Day) अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। देश की अखंडता, एकता और सुरक्षा की अटूट भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद में "रन फॉर यूनिटी" (राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़) का आयोजन किया गया । इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस बल और छात्र-छात्राओं के साथ स्वयं दौड़कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश दिया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री समीर एवं पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 ईशान सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण व छात्र-छात्राओं मौजूद रहे। पुलिस लाइन उरई से रवाना होकर यह भव्य दौड़ प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला परिषद मार्ग से गुजरते हुए पटेल चौराहा पर जिलाधिकारी जालौन व पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके महान कृतित्व व देश के प्रति दिए गए अद्वितीय योगदान को नमन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और विभिन्न विद्यालयों के छात्रों-छात्राओं ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ सहभागिता की तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। बैनरों और नारों के माध्यम से "सुरक्षा एवं एकता के लिए समर्पित - जालौन पुलिस" और "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
Jalaun, Jalaun | Oct 31, 2026