घाटमपुर: पालतू कुत्ते को लेकर शुरू हुए विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर
साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भीतरगांव चौकी के खदरी गांव में बुधवार देर रात 9 बजे एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पालतू कुत्ते को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया 6 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।