बोरियो: बोरियो थाना में थाना प्रभारी ने दुकानदारों और व्यवसायियों के साथ सुरक्षा को लेकर की बैठक
बोरियो थाना में रविवार को दुकानदारों एवं व्यवसाईयों के साथ बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार ने पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में व्यापारी वर्गों को सुरक्षा की दृष्टि से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए, तथा किसी भी प्रकार की घटना पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।