Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

डीडवाना: डीडवाना की तीन स्कूलों में हेलमेट पहनो-जीवन बचाओ अभियान, 1000 से अधिक लोगों ने ली सुरक्षा की शपथ

Didwana, Nagaur | Dec 3, 2025
डीडवाना जिले में रक्त कोष फाउंडेशन के द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान चलाया गया। इसके तहत डीडवाना के तीन विद्यालय में हेलमेट पहनो और जीवन बचाओ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर 1000 से अधिक विद्यार्थियों शिक्षक को एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ली

MORE NEWS

डीडवाना शाखा का दो दिवसीय बाल संस्कार एवं अभिरुचि शिविर संपन्न
  
35 बच्चों ने नृत्य, योग, चित्रकारी, मेहंदी में दिखाया हुनर

डीडवाना।भारत विकास परिषद शाखा डीडवाना के तत्वावधान में दो दिवसीय बाल संस्कार एवं अभिरुचि शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका ममता मोट ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों में बचपन से ही संस्कारों का बीजारोपण करने एवं उनकी अभिरुचि के अनुसार प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं।दो दिवसीय इस शिविर में नगर के 35 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान बच्चों को नृत्य, योग, चित्रकारी, मेहंदी जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों की रुचि पहचानकर उनकी छिपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया।शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेविका रोशनी जोधा ने सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार भेंट कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के बच्चे कल का भारत हैं। संस्कारवान एवं हुनरमंद पीढ़ी ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करेगी।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।इस दौरान परिषद  के महिला सदस्य रंजना शर्मा,रश्मि शर्मा,कौशल्या सेन राजश्री सोनी,बबीता,कुमावत,पूनम दाधीच ललिता योगी,योगा क्लास के संचालक नरेंद्र तुनवाल उपस्थित रहे।

डीडवाना शाखा का दो दिवसीय बाल संस्कार एवं अभिरुचि शिविर संपन्न 35 बच्चों ने नृत्य, योग, चित्रकारी, मेहंदी में दिखाया हुनर डीडवाना।भारत विकास परिषद शाखा डीडवाना के तत्वावधान में दो दिवसीय बाल संस्कार एवं अभिरुचि शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका ममता मोट ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों में बचपन से ही संस्कारों का बीजारोपण करने एवं उनकी अभिरुचि के अनुसार प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं।दो दिवसीय इस शिविर में नगर के 35 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान बच्चों को नृत्य, योग, चित्रकारी, मेहंदी जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों की रुचि पहचानकर उनकी छिपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया।शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेविका रोशनी जोधा ने सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार भेंट कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के बच्चे कल का भारत हैं। संस्कारवान एवं हुनरमंद पीढ़ी ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करेगी।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।इस दौरान परिषद के महिला सदस्य रंजना शर्मा,रश्मि शर्मा,कौशल्या सेन राजश्री सोनी,बबीता,कुमावत,पूनम दाधीच ललिता योगी,योगा क्लास के संचालक नरेंद्र तुनवाल उपस्थित रहे।

Didwana, Nagaur | Jun 11, 2026

#करोड़ों_की_सरकारी_जमीन_पर_चला_पीला_पंजा_अवैध_दुकानें #जमींदोज_नगर_परिषद_ने_दी_सख्त_चेतावनी

#crore #ki #sarkari #jamin #par #chala #pila #panja #avedh #dukane #jamidoj #nagar #parishad #ne #di #sakhat #chetawani #news #didwanajila

#करोड़ों_की_सरकारी_जमीन_पर_चला_पीला_पंजा_अवैध_दुकानें #जमींदोज_नगर_परिषद_ने_दी_सख्त_चेतावनी #crore #ki #sarkari #jamin #par #chala #pila #panja #avedh #dukane #jamidoj #nagar #parishad #ne #di #sakhat #chetawani #news #didwanajila

Didwana, Nagaur | Jun 11, 2026

जिले में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन

जिला कलक्टर ने कुचामन में की जनसुनवाई, मौके पर ही दिए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

डीडवाना-कुचामन, 10 जून। 
राज्य सरकार की मंशानुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिले के सभी ब्लॉक में माह के दूसरे गुरुवार को अटल जन सेवा शिविर (ब्लॉक स्तरीय जन सुनवाई) का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर अवधेश मीना ने कुचामन में  ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने आमजन की नहरी जल की आपूर्ति, साफ- सफाई, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, अतिक्रमण, राजस्व कार्यों से जुड़े परिवाद, राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने सहित विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े 36 परिवादों की सुनवाई कर कई परिवादों का मौके पर है निस्तारण किया और शेष प्रकरणों के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जलदाय विभाग के अभियंताओं को पेयजल सप्लाई सुचारू रखने, विद्युत विभाग को अघोषित बिजली कटौती रोकने के निर्देश दिए। 
 
जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध रूप से प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और संपर्क पोर्टल पर दर्ज मामलों का निस्तारण समय सीमा में कर परिवादी की समस्या पर संतोषजनक कारवाई करते हुए राहत प्रदान की जाए। 

जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया सहित जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तर के समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण व शहरवासी उपस्थित रहे।
----------

जिले में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन जिला कलक्टर ने कुचामन में की जनसुनवाई, मौके पर ही दिए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश डीडवाना-कुचामन, 10 जून। राज्य सरकार की मंशानुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिले के सभी ब्लॉक में माह के दूसरे गुरुवार को अटल जन सेवा शिविर (ब्लॉक स्तरीय जन सुनवाई) का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर अवधेश मीना ने कुचामन में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने आमजन की नहरी जल की आपूर्ति, साफ- सफाई, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, अतिक्रमण, राजस्व कार्यों से जुड़े परिवाद, राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने सहित विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े 36 परिवादों की सुनवाई कर कई परिवादों का मौके पर है निस्तारण किया और शेष प्रकरणों के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जलदाय विभाग के अभियंताओं को पेयजल सप्लाई सुचारू रखने, विद्युत विभाग को अघोषित बिजली कटौती रोकने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध रूप से प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और संपर्क पोर्टल पर दर्ज मामलों का निस्तारण समय सीमा में कर परिवादी की समस्या पर संतोषजनक कारवाई करते हुए राहत प्रदान की जाए। जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया सहित जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तर के समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण व शहरवासी उपस्थित रहे। ----------

Didwana, Nagaur | Jun 11, 2026