22 नवम्बर 2026 से प्रारंभ होनेवाले पोलियो अभियान के लिए आज प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन जिला स्वास्थ समिति के सभागार में सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में दी गई।
प्रशिक्षण में सभी 27 प्रखण्ड तथा मोतिहारी शहरी क्षेत्र के प्रशिक्षक चिकित्सा पदाधिकारी को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शरतचंद्र शर्मा तथा डब्ल्यूएचओ के जिला सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ मनोज तुमराडा के द्वारा दिया गया।
अध्यक्षता कर रहे सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में वाइल्ड वायरस मौजूद है। ऐसी स्थिति में हमें सावधानी बरतनी है। सभी घर घर घूमनेवाली टीम, बस स्टैंड की ट्रांजिट टीम के साथ साथ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जरूरी है। पांच वर्ष तक के बच्चों को हमें पोलियो की खुराक उपलब्ध करवानी है ताकि हमारा देश पोलियो मुक्त रहे।
प्रशिक्षक डॉ शर्मा ने बताया कि जिले के 28 प्रखण्ड (27 प्रखण्ड तथा एक शहरी क्षेत्र) के 10 लाख, 81 हज़ार, 544 बच्चे लक्षित हैं। इनके लिए 1871 घर घर टीम और 303 ट्रांजिट टीम बनाई गई है। इन टीम के पर्यवेक्षण के लिए 631 पर्यवेक्षक लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम 22 नवम्बर से 26 नवंबर तक आयोजित होंगे।
प्रशिक्षक डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ मनोज तुमराडा ने माइक्रोप्लान को बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि टीम के सदस्यों का प्रशिक्षण जरूरी है। उन्हें हर घर के बच्चों तक पहुंचने के लिए टीम मेंबर सही होने चाहिए। माइक्रोप्लान का डिजिटल होना जरूरी है। सभी घरों के भ्रमण के घरों पर नम्बर और टीका लेने वाले बच्चे की अंगुली रंगनी जरूरी है डॉ तुमराडा ने कहा कि भ्रमण के दौरान वैक्सीन प्रीवेटेबल डिजीज कि भी जानकारी लें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
East Champaran, Bihar | Nov 5, 2026