उधवा: शांतिमोड़ से श्रीधर कॉलोनी नंबर-10 की मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी घुसा, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। जानकारी के अनुसार उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। शनिवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे इसकी जानकारी मिली है।