गिरिडीह: भीषण गर्मी के मद्देनजर, रोटरी गिरिडीह ने व्यवहार न्यायालय में वाटर कूलर स्थापित किया
भीषण गर्मी को देखते हुए व्यवहार न्यायालय में सोमवार को 2 बजे रोटरी गिरिडीह द्वारा एक वाटर कूलर स्थापित किया गया। यह जनहित में उठाया गया एक सराहनीय कदम है जिससे कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा। सोमवार को इस जल शीतल मशीन का उद्घाटन जिला प्रधान सत्र न्यायाधीश ए. के.पांडे एवं रोटरी अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला के द्वारा फीता काटकर किया।