प्रतिबंधित कफ सिरप की 1170 बोतल के साथ युवक गिरफ्तार
सोनबरसा। सोनबरसा थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के दौरान प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1170 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, जिसकी कुल मात्रा 117 लीटर बताई गई है, बरामद की।
पुलिस के अनुसार, 04 सितंबर 2026 को सोनबरसा थाना पुलिस ने ग्राम रोहुआ स्थित ट्रांसफॉर्मर के पास विशेष छापामारी की। इस दौरान संजय कुमार (26 वर्ष), निवासी रोहुआ वार्ड नंबर-02, थाना सोनबरसा, जिला सीतामढ़ी को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक टेम्पो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में सोनबरसा थाना कांड संख्या 201/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।