कांके: सुखदेवनगर में ब्राउन शुगर बेचते हुए एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Kanke, Ranchi | May 30, 2025 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहित कुमार बताया जा रहा है।