कांके: पुंदाग ओपी क्षेत्र में बदमाश ने घर में घुसकर हथियार के बल पर की रंगदारी की मांग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Kanke, Ranchi | May 30, 2025 रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में घर में घुसकर हथियार के बल पर रंगदारी की मांग की गई है। पूरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। घटना बुधवार का बताया जा रहा है जिसका सीसीटीवी फुटेज आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला से छेड़खानी भी की है। पीड़ित ने इस संबंध में पुंदाग ओपी में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।