कांके: रांची के कोकर से साइबर ठगी करने वाला आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 30, 2025 रांची स्थित कोकर से साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पीड़ित को RBL क्रेडिट कार्ड के चार्ज कटने के नाम पर एक व्हाट्सएप लिंक और APK फाइल भेजी गई थी। उस लिंक पर क्लिक करते ही उनके कार्ड से 1 लाख 08 हजार 479 की अवैध निकासी कर अमेजन से ऑर्डर कर दिया गया था।