जमुई: इस्लामनगर में सड़क पर पाइप लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 6 लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Jan 23, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव में गुरुवार की सुबह सड़क पर पानी निकासी के लिए पाइप लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक पक्ष से तीन तो दूसरे पक्ष से 3 कुल 6लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान इस्लामनगर निवासी मो. मोईन, मो. अफसर तथा अर्सी प्रवीण के रूप में की गई है।