जमुई: पत्नेश्वर स्थित क्यूल नदी पुल पर दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया
Jamui, Jamui | Jan 23, 2025 पत्नेश्वर स्थित क्यूल नदी पुल पर बुधवार की रात करीब 9:00 बजे तेज रफ्तार दो ट्रक के आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक घायल होकर ट्रक में ही फंस गया, जबकि दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद काफी देर तक सड़क जाम रही। वाहनों की लंबी कतार लगी रही।