जमुई: तेलियाडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर छोटे भाइयों ने बड़े भाई को मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 23, 2025 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियाडीह गांव में गुरुवार को दिन के 11:30 बजे भूमि विवाद को लेकर छोटे भाई विजय यादव और अजय यादव ने अपने ही बड़े भाई दिनेश यादव की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दिनेश यादव बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल दिनेश यादव को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।