कोंडागांव: बनियागांव पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 2 घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनियागांव नेशनल हाईवे 30 में बुधवार शाम 4:00 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने खड़े बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए हैं। बुधवार शाम 6:00 बजे घायल व्यक्ति राजागांव निवासी हरिक लाल बघेल ने बताया कि अपने पिता बिशुराम के साथ वह नई बाइक खरीदने फरसगांव जा रहा था, उसी दौरान यह हादसा हो गया।