कोंडागांव: विश्वहिंदू परिषद-बजरंग दल ने बस्तर में ईसाई धर्मांतरण कार्यक्रमों के खिलाफ कोंडागांव में किया विरोध प्रदर्शन
आज, 30 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शहर अध्यक्ष विनय मानिकपुरी के नेतृत्व में 15 सदस्यों ने पुराना रेस्ट हाउस कोंडागांव में एकत्रित होकर बस्तर में हो रहे ईसाई धर्मांतरण कार्यक्रमों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कार्यक्रम बस्तर की सभ्यता और संस्कृति को बिगाड़ने का प्रयास हैं। इस मामले को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।