मड़ावरा: साढूमल में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर दादी के साथ की मारपीट, भाई का अंगूठा चबाया
साढूमल गाँव में गुरुवार की रात 8 बजे शराब के लिए रुपये नही देने पर एक शराबी युवक ने अपनी दादी के साथ मारपीट कर दी। यह जानकारी शराबी युवक के भाई को चली तो वह अपनी दादी को बचाने पहुँचा तो शराबी युवक ने अपने भाई का अंगूठा मुंह से चबा डाला। इसके बाद परिजन मौके पर पहुँचे और घायल दादी और भाई को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा ले आये।