राजसमंद में आगामी पंचायतीराज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पुलिस ने व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस कप्तान हेमंत कलाल के निर्देशन में जिलेभर में 69 पुलिस टीमों ने कार्रवाई की।
अभियान में 229 पुलिसकर्मी शामिल रहे और 397 स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में वांछित अपराधियों, स्थायी वारंटियों, उद्घोषित अपराधियों और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में 7, आबकारी मामलों में 4, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में वांछित 7 तथा स्थायी और उद्घोषित वारंटियों की श्रेणी में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में 3, अन्य मामलों में 24 और निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थानों में 9 प्रकरण भी दर्ज किए गए।
राजसमंद पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है।
#RajsamandPolice #RajsamandNews #HemantKalal #RajasthanPolice #RajasthanNews #PoliceAction #AreaDomination #PanchayatElection #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #PalPalNews#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews
Contact email id - palpalrajasthan8@gmail.com
Girwa, Udaipur | Oct 5, 2026