राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होते ही उदयपुर की युवा कांग्रेस की राजनीति में हर्षवर्धन सिंह केलावत और रौनक गर्ग का दबदबा एक बार फिर सामने आया है। दोनों नेताओं ने लगातार दूसरी बार अपने-अपने संगठनात्मक क्षेत्रों में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
उदयपुर शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हर्षवर्धन सिंह केलावत ने 1864 वोट हासिल कर मोहम्मद फरहान सिपाही और अविनाश कुमावत को शिकस्त दी। केलावत पहले भी शहर यूथ कांग्रेस की कमान संभाल चुके हैं और वर्तमान में नगर निगम पार्षद हैं। हालिया निगम चुनाव में उन्होंने वार्ड 2 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी।
केलावत के पैनल का भी चुनाव में प्रदर्शन मजबूत रहा। अजीत कुशवाह ने ए ब्लॉक और विकास शर्मा ने बी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
वहीं उदयपुर देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रौनक गर्ग ने 22,731 वोट हासिल कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने यशवंत चौधरी और कुशलेश चौधरी को हराया।
रौनक गर्ग पूर्व में NSUI प्रदेश महासचिव, सुखाड़िया विश्वविद्यालय कॉमर्स कॉलेज अध्यक्ष और मावली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनकी पत्नी श्रेया रौनक हाल ही में फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका की उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।
यूथ कांग्रेस के इन नतीजों के बाद उदयपुर की युवा कांग्रेस में केलावत-गर्ग की संगठनात्मक पकड़ को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
#Udaipur #UdaipurNews #YouthCongress #RajasthanYouthCongress #Congress #RajasthanCongress #UdaipurCongress #HarshvardhanKelawat #RaunakGarg #KelawatGarg #YouthCongressElection #ElectionResult #UdaipurPolitics #RajasthanPolitics #CongressNews #YouthCongressResult #UdaipurCity #UdaipurDehat #PoliticalNews #RajasthanNews #CongressYouthWing #UdaipurLatestNews #UdaipurBreakingNews #YouthPolitics #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #PalPalNews #CongressRajasthan #UdaipurLive #RajasthanPoliticalNews
Girwa, Udaipur | Oct 5, 2026