बीकानेर: पवनपुरी स्थित नागणेची मंदिर के पास युवक व राजीव नर्सिंग होम के पास दोस्त से मारपीट करने का मामला आया सामने
रिपोर्ट में बताया कि 29 फरवरी की रात को वह अपनी मोटर साइकिल से जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उसकी बाइक को स्कार्पियो गाड़ी से टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गया।आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसका अपहरण कर लिया तथा उसी के फोन से उसके दोस्त करण को राजीव नर्सिंग होम के पास बुलाया।जब उसका दोस्त वहां पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की।