बीकानेर: स्वाइन फ्लू व कोविड के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पीबीएम अस्पताल में बनाया आइसोलेशन वार्ड
स्वाइन फ्लू व कोरोना के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है, जहां स्वास्थ्य विभाग ने पीबीएम अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया है। PBM अधीक्षक पीके सैनी ने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू और कोरोना के मरीजों को देखते हुए टीमों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पीबीएम अस्पताल में एक मरीज स्वाइन फ्लू और दो मरीज कोरोना पॉजिटिव के भर्ती हैं।