बीकानेर: जोशीवाड़ा क्षेत्र से बाइक हुई चोरी, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जोशीवाड़ा से घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना सामने आई है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बाइक मालिक ने बताया की चोरी का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।