बीकानेर: शहर के नया शहर थाना इलाके के सीताराम गेट के सामने वाली गली में जमीनी विवाद को लेकर हुई लाठी व सरियों से मारपीट
जानकारी मिली है कि सीताराम गेट के सामने वाली गली में ओमप्रकाश स्वामी व उसके भाई में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आज सुबह जब ओमप्रकाश का भाई अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करवाने लगा तो ओमप्रकाश सहित उनके दोनों पुत्र व उसके भाई का परिवार आपस में उलझ गये। विवाद हाथापाई में बदल गया। देखते ही देखते दोनों परिवार के लोगों में लाठियां भी चल गई।