बटियागढ़: जरारु धाम में आयोजित कार्यक्रम में बद्री विश्वकर्मा ने किया कला प्रदर्शन,सीने पर रखकर तुड़वाये पत्थर
बटियागढ़ ब्लाक के प्रसिद्ध जरारु धाम गौ अभ्यारण्य में आयोजित दीवाली मिलन और अन्नकूट पूजन कार्यक्रम के दौरान बुंदेलखंड के खली के नाम से मशहुर बद्री विश्वकर्मा ने अपनी टीम के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया, केबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल की मौजूदगी में बद्री विश्वकर्मा ने अपने सीने पर भारी पत्थर की सिला रखकर हथोड़े से तुड़वाये और आंखों पर पट्टी बांधकर नारियल तोड़े