फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर का सख्त एक्शन जारी, आधी रात में जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप
डा राममनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय में अव्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर का सख्त एक्शन जारी है। जिलाधिकारी ने मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे जिला अस्पताल में अचानक छापा मारा, इस दौरान एनआरसी वॉर्ड और एसएनसीयू वॉर्ड में डॉक्टर नहीं मिले। इस पर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। अस्पताल में वार्डो में पंखे और एसी चलती नहीं मिली। इसके अलावा अस्पताल परिसर मे