मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली पुलिस ने शातिर वारंटी अभियुक्त अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मंगलवार को करीब 2:00 बजे नगर कोतवाली पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का नाम अंकित शर्मा पुत्र आदेश शर्मा है जोकि जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम मलीरा का निवासी है। अभियुक्त अंकित पर थाना नगर कोतवाली सहित जिले के अलग-अलग थानो में करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।