मुज़फ्फरनगर: ग्राम बिरालसी में आवारा पशुओं के आतंक से ग्रामीण परेशान, ग्रामीणों पर कर रहे हमला, ग्राम प्रधान व अधिकारी मौन #jansamasya
ग्राम बिरालसी में आवारा पशुओं के आतंक से ग्रामीण परेशान है। मंगलवार कों करीब 11 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई लोगों पर आवारा पशुओं ने हमला कर घायल कर दिया है साथ ही आये दिन उनकी वजह से सड़क हादसे होते है। ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारी को इन आवारा पशुओं से हो रही समस्या के बारे में कई बार अवगत करा चुके मगर अभी तक समस्या का कोई समाधान नही हुआ है।