मुज़फ्फरनगर: सरवट गाँव में घर में लगी भीषण आग, रंजिश के चलते आगजनी का आरोप, नकदी समेत सब कुछ जलकर हुआ राख
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट गांव में एक घर में भीषण आग लगने से घर का सारा समान जलकर राख हो गया। जिसके बाद पीड़ित हसीब ने इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताते हुए कुछ लोगों पर रंजिशन आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को पीड़ित ने कहा कि इस आगजनी से उनका सब कुछ जलकर राख हो गया, जिसमें 22 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।